Taliban Govt: मोस्ट वॉन्टेड Sirajuddin Haqqani बना अफगान का गृहमंत्री, जानें सबकुछ...

Updated : Sep 08, 2021 09:30
|
AP

Taliban Government: अफगानिस्तान में तालिबान ने अपनी अंतरिम सरकार का ऐलान कर दिया है. इसमें चौंकाने वाला नाम सिराजुद्दीन हक्कानी (Sirajuddin Haqqani) का है, जिन्हें अफगानिस्तान का गृहमंत्री बनाया गया है. सिराजुद्दीन FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में तो शामिल है ही साथ ही ये भारत को अपना दुश्मन नंबर वन मानता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक हक्कानी पहले रक्षा मंत्री के पद के लिए अड़ा हुआ था. इस कारण उसकी तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर से झड़प भी हुई थी. काफी मान मनौव्वल के बाद हक्कानी नेटवर्क का सरगना गृहमंत्री पद के लिए राजी हुआ. हालांकि, इसका खामियाजा मुल्ला बरादर को उप प्रधानमंत्री बनकर चुकाना पड़ा. 

आइए जानते हैं कौन है सिराजुद्दीन हक्कानी (Sirajuddin Haqqani)...

  • पाकिस्तान के नॉर्थ वजीरिस्तान इलाके से है संबंध
  • सिराजुद्दीन FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल
  • U.S. 50 लाख डॉलर का इनाम कर चुका है घोषित
  • तालिबान और अलकायदा से इसके करीबी संबंध
  • साल 2008 में काबुल स्थित भारतीय दूतावास पर हमला
  • पूर्व राष्ट्रपति करजई की हत्या के प्रयास में भी शामिल
  • हक्कानी नेटवर्क से 15000 आतंकी जुड़े होने की ख़बर

सिराजुद्दीन हक्कानी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से गहरे संबंध हैं. जाहिर अब उसके सत्ता में आने पर हक्कानी नेटवर्क भारत के लिए चिंता का सबब बन सकता है. 

ये भी देखें: Afghanistan govt: तालिबान के सुप्रीम लीडर अखुंदजादा का पहला ऐलान, कहा- शरिया कानून से ही चलेगा देश

AfghanistanTaliban Government

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?