तबलीगी जमात चीफ मौलाना साद की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

Updated : Apr 26, 2020 21:51
|
Editorji News Desk

राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. तबलीगी जमात में शामिल हुए कई लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मौलाना साद के भी वायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही थी. लेकिन रविवार को उनके वकील के मुताबिक मौलाना साद की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के कहने पर मौलान साद का कोरोना टेस्ट करवाया गया था. वहीं ख़बर ये भी है कि अब वो क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो सकते हैं. बता दें कि ईडी ने मौलाना साद पर दिल्ली पुलिस की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. इन पर बड़े पैमाने पर देश और विदेश से फंडिंग लेने और हवाला के जरिये पैसा जुटाने का आरोप है. वहीं उनकी की तलाश में बीते गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तर प्रदेश के शामली स्थित मौलाना साद के फार्महाउस पर छापा मारा था.

निजामुद्दीनदिल्ली पुलिसदिल्ली

Recommended For You