इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की वजह से इस साल इंडिया (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच होने वाली टी20 सीरीज (T20I Series) रद्द हो गई है. इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आयोजन वर्ल्ड कप से ठीक पहले होना था. टी20 वर्ल्डकप से पहले ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही थी. लेकिन आईपीएल 2021 के बाकी मैच कराने की वजह से ये फैसला लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल के 14वें सीजन को दोबारा शुरू करने का प्लान बनाया है . वहीं हिंदुस्तान में छपी खबर के मुताबिक इस बात की संभावना है कि भारत अगले साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अतिरिक्त मैच खेल सकता है. साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज को भी शिफ्ट किया जा सकता है. भारत को नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी थी.