Ladakh में सेना ने दिखाया दम, T-90 भीष्म टैंक और BMP की दुर्गम जगहों पर तैनाती

Updated : Aug 09, 2021 15:44
|
Editorji News Desk

पूर्वी लद्दाख(Eastern Ladakh) में भारत और चीन(India-China tensions) की सेनाएं आमने-सामने खड़ी हैं. कई दौर की बातचीत के बाद कुछ इलाकों से ही चीनी सेनाओं की वापसी हुई है लिहाजा अभी भी भारतीय सेना लद्दाख में मुस्तैदी से तैनात है. लेह से 150 किलोमीटर दूर चुशुल इलाके के पास न्योमा में भारतीय सेना के जवान चीन पर नजर बनाए हुए हैं.

न्योमा इलाके से सेना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें टी-90 भीष्म टैंक और बीएमपी चीन के खिलाफ मुश्तैदी से देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं. ये टैंक दुनियाभर में अपना लोहा मनवा चुके हैं और भारतीय सेना ने इसे सीमा पर तैनात किया हुआ है. टी-90 भीष्म टैंक में मिसाइल हमले को रोकने वाला कवच है. इसमें शक्तिशाली 1000 हॉर्स पावर का इंजन है. यह एक बार में 550 किमी. की दूरी तय करने में सक्षम है. इसका वजन 48 टन है और दुनिया के हल्के टैंकों में से एक है.

सेना के हवाले से समाचार एजेंसी ANI ने जो वीडियो जारी किया है उसमें पानी और रेगिस्तान में काम करने वाला बीएमपी भी नजर आ रहा है. एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से लैस बीएमपी किसी भी ठिकाने को आसानी से शिकार बना सकता है.

यह भी पढ़ें: Security in Delhi: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने चिपकाए 6 आतंकियों के पोस्टर

T90 TANKLadakh borderIndian Army

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?