सुरक्षा परिषद की डिबेट में सैयद अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

Updated : Jan 10, 2020 12:15
|
Editorji News Desk

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को एक बार फिर से फटकार लगाई है. सैयद अकबरुद्दीन सुरक्षा परिषद के ओपन डिबेट में बोल रहे थे. गुरुवार को पाकिस्तान के मनीर अकरम के दिए भाषण का जवाब देते हुए अकबरुद्दीन ने कहा कि यहां कोई आपको सुनने वाला नहीं है...क्योंकि आपने झूठी बाते कही हैं. उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान के आरोपों का खंडन करता हूं...अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को ये भी कह दिया कि पड़ोसियों को अपना इलाज खुद करना चाहिए हालांकि अब देरी हो गई है. 

United Nationsसैयद अकबरुद्दीनPakistan संयुक्त राष्ट्रIndia

Recommended For You