ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Food delivery) कंपनी स्विगी (Swiggy) अब कस्टमर्स तक खाना पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रिक बाइक्स (E-bikes) का इस्तेमाल करेगी. कंपनी ने इसके लिए रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड (Reliance BP) के साथ पार्टनरशिप की है. जिसके तहत डिलीवरी के लिए यूज होनेवाली कंपनी की टू-व्हीलर इलेक्ट्रॉनिक बाइक में बदल दी जाएंगी. स्विगी के लाखों ई-बाइक के लिए रिलायंस बीपी मोबिलिटी बैटरी स्वैप स्टेशन लगाएगी. मौजूदा समय में रिलायंस बीपी के देश में 1,400 पेट्रोल पंप हैं और आगामी पांच सालों में इसे 5,500 करने की योजना है. रिलायंस बीपी मोबिलिटी (RBPML) स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स और स्टाफ को बैटरी स्वैपिंग से संबंधित तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण देगी. स्विगी और रिलायंस बीपी मोबिलिटी के बीच इस समझौते से पर्यावरण को भी फायदा होगा. Swiggy, , , deal
रिलायंस बीपी मोबिलिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश सी. मेहता ने कहा कि कंपनी केंद्र सरकार के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लक्ष्य को मजबूती देने के लिए ई-मोबिलिटी सर्विसेस में उतर रही है. कंपनी इसका एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है, जिसमें ईवी चार्जिंग हब और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन शामिल हैं. वहीं स्विगी के चीफ एग्जीक्यूटिवने कहा कि, फास्ट डिलीवरी और पर्यावरण दोनों के हिसाब से ये डील फायदेमंद होगी.