सुशांत के शरीर पर दिखे लिगेचर मार्क, ऑटोप्सी रिपोर्ट से उठे नए सवाल

Updated : Aug 22, 2020 08:32
|
Editorji News Desk

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में CBI टीम जांच में जुटी हुई है. इस बीच उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल इस रिपोर्ट में सुशांत के शरीर पर लिगेचर मार्क होने का जिक्र है. बता दें कि लिगेचर मार्क का मतलब गहरा निशान होता है. आम तौर पर ये यू आकार का होता है. इसका मतलब ये भी है कि उनका गला किसी रस्सी से कसा गया है. सुशांत की बॉडी पर जो निशान मिला था वो 33 सेंटीमीटर लंबा था. इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि ऑटोप्सी रिपोर्ट के आधार पर CBI की टीम उन पांचों डॉक्टरों से पूछताछ करेगी, जिन्होंने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के गले और सिर के आसपास की कोई हड्डी नहीं टूटी थी. दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि वो बीते 15 जून को कूपर अस्पताल के मूर्दाघर में बिना अनुमति के 45 मिनट तक क्यों थीं? ऐसे में डॉक्टरों से यह भी पूछा जाएगा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट आने से पहले रिया 45 मिनट तक वहां क्या कर रही थीं?

मुंबईपोस्टमार्टमसीबीआई

Recommended For You