बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रिनी सेन शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि वो स्मोक करती है लेकिन वह लॉकडाउन में अपने माता-पिता के साथ फंस गई है. जिसके चलते उससे काफी दिक्कतें हो रही हैं. वहीं, उसकी फैमिली में सभी एक-दूसरे के साथ अक्सर झगड़ते नजर आते हैं. फिल्म का निर्देशन कबीर खुराना ने किया है.