Sushmita Dev Resigns: कपिल सिब्बल का तंज, कहा- आंख मूंदकर आगे बढ़ रही है पार्टी

Updated : Aug 16, 2021 12:42
|
Editorji News Desk

कांग्रेस की तेजतर्रार नेता और महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव (Sushmita Dev) के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) और पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) ने तीखे ट्वीट किए हैं.

ये भी पढ़ें:  Sushmita Dev Resigns: कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

सिब्बल ने अपने ट्वीट में तंज कसते हुए कहा कि सुष्मिता देव ने हमारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. जब युवा चले जाते हैं तो बूढ़ों को इसे मजबूत करने के हमारे प्रयासों के लिए दोषी ठहराया जाता है. पार्टी पूरी तरह आंखे मूंदकर आगे बढ़ रही है.
वहीं कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि पार्टी को इसपर मंथन करना होगा कि क्यों सुष्मिता देव जैसे लोग उनको छोड़कर जा रहे हैं . बता दें कि सुष्मिता देव पहली नेता नहीं हैं, जिन्होंने हालिया दौर में कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहा है. उनसे पहले कई कद्दावर नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं. इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और जितिन प्रसाद जैसे नाम शामिल हैं. सिंधिया को तो केंद्र की मोदी सरकार में सिविल एविऐशन मिनिस्टर भी बनाया जा चुका है.

Kapil SibalKarti chidambaramSushmita Dev

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'