सागर राणा हत्या मामला: मेरठ में दिखाई दिए फरार ओलंपियन सुशील कुमार

Updated : May 21, 2021 07:43
|
Editorji News Desk

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि सागर राणा मर्डर केस में वांटेड पूर्व ओलंपियन सुशील कुमार (Sushil Kumar) को मेरठ में देखा गया है. जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार को
सफेद टी शर्ट में मेरठ टोल प्लाजा के पास देखा गया और इस इलाके से सुशील की एक तस्वीर भी सामने आई है. ये फोटो 6 मई का बताया जा रहा है जिसमें सुशील एक शख्स के साथ गाड़ी में मौजूद दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर को दिल्ली पुलिस एक सुराग की तरह देख रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सुशील कहां छुपा हुआ है, और साथ ही सुशील के साथ तस्वीर में दिख रहे शख्स की भी पहचान जुटाने की कोशिश की जा रही है.

आपको बता दें कि 4 मई को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम (Chatrsal Stadium) में पहलवानों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें सागर राणा नाम के एक युवा पहलवान की मौत हो गई थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस लगातार दबिश बना कर सुशील कुमार और बाकी लोगों को पकड़ने में जुटी हुई है, इसके मद्देनजर पुलिस ने सुशील पर एक लाख और इसी मामले में दूसरे शख्स अजय पर पचास हजार के इनाम की घोषणा भी की है

MeerutSushil Kumar

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video