सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने खारिज की ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन की मांग

Updated : Jun 09, 2021 22:34
|
Editorji News Desk

ओलिंपियन सुशील कुमार (Sushil Kumar) की जेल के अंदर प्रोटीन (Protein) वाला भोजन दिए जाने की मांग को दिल्ली की एक अदालत ने खारिज कर दिया है. मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह लांबा ने कहा कि प्रोटीन वाला आहार और विशेष भोजन सिर्फ इच्छा हैं आवश्यक जरूरत नहीं. लांबा बोले कि दिल्ली जेल कानून 2018 के तहत जेलों में आरोपियों की जरूरतों का ख्याल रखा जाता है.

कोर्ट ने कहा कि कानून के लिए सभी व्यक्ति चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, लिंग, वर्ग आदि से संबंधित हो, बराबर होता है और समानता संविधान की मूल विशेषता है. सुशील कुमार के वकील प्रदीप राणा ने अदालत से मांग की कि सुशील कुमार गैर सजायाफ्ता आपराधिक कैदी है और अपने खर्च पर उन्होंने प्रोटीन वाले भोजन की मांग की है, इसलिए उन्हें इसकी मंजूदी दी जाए.

Sushil Kumar

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video