पहलवान सागर हत्याकांड में फंसे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पर बड़े एक्शन की तैयारी हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस सुशील कुमार (Sushil Kumar) पर मकोका (MCOCA) के तहत कार्रवाई को आगे बढ़ा सकती है. दरअसल सुशील कुमार (Sushil Kumar) गैंगस्टर काला जठेड़ी और नीरज बवाना के संपर्क में था. आरोप है कि सुशील काला झठेड़ी और नीरज बवाना को लोगों की हैसियत और उनके कामकाज की जानकरी देता था. पुलिस के मुताबिक 2018 से ही सुशील और गैंगस्टरों का गठजोड़ हुआ. पुलिस का दावा है कि सुशील कुमार की भूमिका पूर्व एमएलए रामवीर शौकीन की तरह थी जो पर्दे के पीछे रहकर अपने गैंगस्टर भांजे नीरज बवाना के लिए काम कर रहा था, रामवीर शौकीन भी फिलहाल जेल में है.
बता दें कि मकोका के तहत संगठित अपराध करने वालों पर कार्रवाई होती है और मकोका लगने के बाद आसानी से जमानत नहीं भी नहीं होती है. इस कानून के तहत उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है.