सुशील चंद्रा देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) हो सकते हैं. खबर है कि सरकार ने चुनाव आयोग के सबसे ऊंचे पद के लिए सुशील चंद्रा के नाम को हरी झंडी दे दी है. उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने का आदेश किसी भी समय जारी किया जा सकता है.
दरअसल, मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) 13 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में सुशील चंद्रा उसी दिन अपना नया पदभार ग्रहण कर सकते हैं. सुशील चंद्रा अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनते हैं तो वे इस पद पर 14 मई, 2022 तक रहेंगे और उनके ऊपर सबसे पहली जिम्मेदारी अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों की होगी. बता दें कि चुनाव आयोग में आने से पहले वो केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन थे.