दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'छिछोरे' (Chhichhore) को मिले बेस्ट फिल्म के नेशनल अवॉर्ड पर उनकी बहन ने भावुक बातें लिखी हैं. एक ट्वीट में उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने लिखा- 'छिछोरे को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है. मुझे पता है कि तुम ये सब देख रहे हो. लेकिन काश ऐसा होता कि तुम ये अवॉर्ड लेने के लिए वहां होते.' श्वेता ने ये भी लिखा कि ऐसा एक दिन भी नहीं गुज़रता जब सुशांत पर उन्हें गर्व नहीं होता. बता दें कि 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुस्कारों की घोषणा सोमवार को की गई. इसी दौरान सुशांत की फिल्म को ये अवॉर्ड मिला.