दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की एक पुरानी तस्वीर को बंगाल में स्कूलों की एक किताब में इस्तेमाल किया जा रहा है. ये तस्वीर उनके सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के दौरान की है. इसमें वह अपनी को-स्टार अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)के साथ नजर आ रहे हैं.
तस्वीर में सुशांत को एक जिम्मेदार पति के रूप में दिखाया गया है.
इस ट्वीट को देखने के बाद फैन्स काफी खुश हो गए हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'मुझे बंगाली होने पर गर्व है.'
बता दें जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी आखिरी सांस ली थी.