'सुप्रीम' कमेटी 2 महीने में देगी रिपोर्ट, 10 दिन के भीतर बैठक

Updated : Jan 12, 2021 20:10
|
Editorji News Desk

सरकार और किसानों के बीच लंबे वक्त से चल रही बातचीत का कोई हल ना निकलने पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने नए कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगा दी है. यही नहीं सर्वोच्च अदालत ने अब इस मसले को सुलझाने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन भी कर दिया है. यह कमेटी मामले की मध्यस्थता नहीं, बल्कि समाधान निकालने की कोशिश करेगी. कमेटी अपनी रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी, और जबतक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती तबतक कृषि कानूनों के अमल पर रोक जारी रहेगी. साथ ही अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि कानून पारित होने से पहले जो MSP था वो अगले आदेश तक जारी रहेगा. टॉप कोर्ट ने इस कमेटी को दो महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने का वक्त दिया है, और य भी कहा है कि कमेटी अपनी पहली बैठक दस दिनों के अंदर करे. 

समितिCommitteeSupreme Courtकिसान आंदोलनकृषि कानून

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?