जजों की सुरक्षा को लेकर राज्यों को Supreme Court की फटकार, कहा- अब जुर्माना लगाएंगे

Updated : Aug 18, 2021 08:05
|
Editorji News Desk

सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने जजों की सुरक्षा को लेकर किए गए उपायों पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल न करने वाले राज्यों पर सख्त रूख अपनाया है. मंगलवार को टॉप कोर्ट ने कहा कि, राज्य सरकार (State Government) जजों की सुरक्षा को लेकर गुलाबी तस्वीर पेश कर रही है, जबकि न्यायिक अधिकारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं. राज्य सीसीटीवी के लिए फंड न होने का रोना रो रहे हैं. वो सिर्फ अपराधों का रिकॉर्ड दर्ज कर रहे हैं.

वे अपराधियों को हमला करने से नहीं रोक सकते और न ही धमकियों पर रोक लगा सकते हैं. टॉप कोर्ट ने कहा कि, जिन राज्यों ने कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी जवाब दाखिल नहीं किया है. उन्हें आखिरी बार मौका दिया जा रहा है. वहीं इस बार स्टेटस रिपोर्ट दाखिल न की तो एक लाख रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है. कोर्ट ने कहा कि अगर रिपोर्ट दाखिल न की जाए तो उस केस में राज्य के मुख्य सचिव को अदालत में पेश होना होगा.

गौरतलब है कि, झारखंड में धनबाद जिले में जज उत्तम आनंद (Jharkhand Dhanbad Judge Murder) की कथित हत्या कर दी गई थी. जिसका सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया है.

ये भी पढ़ें- Madras High Court on CBI : मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कहा- 'पिंजरे में बंद तोते CBI' को रिहा करो

StatesSupreme Court

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?