सोमवार को लोन मोरेटोरियम मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि केंद्र की ओर से दाखिल हलफनामा याचिकाकर्ताओं की ओर से उठाए गए मुद्दों पर कोई हल पेश नहीं करता . अदालत ने केंद्र सरकार, आरबीआई और बैंकों को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया.अदालत ने रियल स्टेट व अन्य पर भी राहत पर विचार करने को कहा है. मामले में अगली सुनवाई अब 13 अक्टूबर को होगी.