मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट 'सेंट्रल विस्टा' को SC की हरी झंडी

Updated : Jan 05, 2021 11:58
|
Editorji News Desk

केंद्र सरकार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी रहत मिली है. कोर्ट ने इस प्रोजेक्ट को अपनी हरी झंडी देते हए योजना को मंजूरी दे दी है. 13,450 करोड़ रुपये के इस प्रॉजेक्ट के तहत नया संसद भवन और मंत्रालयों के नए दफ्तर बनाए जाएंगे. जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि हम इस दलील को खारिज करते हैं कि सेंट्रल विस्टा में कोई नया निर्माण नहीं हो सकता. विचार इस पहलू पर किया जाएगा कि क्या प्रोजेक्ट के लिए सभी कानूनी ज़रूरतों का पालन किया गया. साथ ही कोर्ट ने निर्माण स्थल पर स्मॉग टावर लगाने के भी निर्देश दिए हैं. सेंट्रल विस्टा राजपथ के दोनों तरफ के इलाके को कहते हैं और राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के करीब प्रिंसेस पार्क तक का इलाका इसके अंतर्गत आता है.

Central Vistaसुप्रीम कोर्टSupreme Courtमोदी सरकारCentral Vista Project

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?