Jaguar Land Rover India ने अपनी सुपर लक्जरी इलेक्ट्रिक कार Jaguar I-Pace को इंडिया में लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की पहली फुली इलेक्ट्रिक (Fully Electric) SUV है, जो एक बार चार्ज करने पर बिना रुके 470 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है. महज 4.8 सेकंड्स में हवा से बाते करते हुए 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड हासिल कर लेती है. इसमें 200 मील प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है. I-Pace इलेक्ट्रिक SUV मैट्रिक्स LED हेडलैंप्स, LED टेललाइट्स पर सिग्नेचर पैटर्न और बड़े 19 इंच के अलॉय व्हील्स से लैस है. इसके अलावा इसमें 3D सराउंड कैमरा, एडाप्टिव क्रूजर कंट्रोल, रोलबैक प्रोटेक्शन दिया है. कंपनी का लक्ष्य है कि वो 2025 तक पूरी तरफ से इलेक्ट्रिक लाइन में कनवर्ट हो जाए. कीमत की बात करें तो इंडियन मार्केट में Jaguar I-Pace के बेस मॉडल की कीमत 1 करोड़ 05 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल को 1 करोड़ 08 लाख रुपये में उतारा गया है.