शकरकंद के बड़े फायदे

Updated : Dec 17, 2020 16:08
|
Editorji News Desk

शकरकंद या स्वीट पोटैटो...नाम में स्वीट की वजह से कई लोग खासकर शुगर के मरीज़ इसे खाने से हिचकते हैं...लेकिन जनाब नाम से मीठा लगने वाला शकरकंद शुगर के मरीजों के लिए सुपर फूड है. इस पर अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन ने भी मुहर लगाई है.

ये कंदमूल न सिर्फ फाइबर से भरपूर होता है बल्कि आपके शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल में भी रखता है...दरअसल इसमें बहुत अधिक मात्रा में मौजूद स्टार्च शुगर को रिलीज होने में देरी करता है। इसको उबालने से इसके जड़ के ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम कर देता है जिससे ये एक शानदार मिठाई का ऑप्शन भी बन जाता है। इसके अलावा शकरकंद आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ा कर आंतों की हेल्थ को बनाये रखने में मदद करता है।

शकरकंद में मौजूद कैरोटीनॉयड एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। इसके अलावा इसका बीटा-कैरोटीन स्किन को सूरज के अल्ट्रावायलट किरणों से भी बचाता है।

इसके अलावा आंखों की सेहत के लिए भी शकरकंद बेहद फायदेमंद है। कहते हैं कि शकरकंद से शरीर की 90 प्रतिशत तक विटामिन ए की पूर्ति हो जाती है. तो अगर अगली बार आपका कुछ खाने का मन हो तो शकरकंद चाट को मत भूलिएगा। उबले शकरकंद का लाजवाब स्वाद आपका दिल खुश कर देगा। अपने रोज के सलाद में भी इसे शामिल कर उसका स्वाद दोगुना कर सकते हैं...या फिर, आप इसे मसल कर इसकी टिक्की बनाइए और लुत्फ उठाइए.

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी