आईपीएल सीजन 14 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद उम्मीद के मुताबिक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है. इस बीच टीम के बाएं हाथ के विकेट टेकिंग गेंदबाज टी नटराजन (T NATRAJAN) सीजन से बाहर हो गए हैं.
घुटने में चोट की वजह से मौजूदा सीजन नहीं खेल पाएंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के हवाले से ये जानकारी दी है. बता दें कि नटराजन सिर्फ 2 ही मैच खेल पाए थे. कप्तान वॉर्नर ने भी उनकी चोट पर कहा था कि टीम मैनेजमेंट नटराजन की चोट की निगरानी कर रही है.