लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने आगामी टी-20 वर्ल्डकप के लिए BCCI से पहले अपनी स्क्वॉड का ऐलान किया. इसमें कई बड़े नामों को दरकिनार कर यंग ब्रिगेड को शामिल किया है. गावस्कर ने दिल्ली कैपिटल्स के श्रेयस अय्यर और शिखर धवन को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया.
आइए एक नज़र सुनील गावस्कर की 15 सदस्यीय स्क्वॉड पर...
रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, रविंद्र जाडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, वाशिंगटन सुंदर.
बता दें कि UAE और ओमान में होने वाला टी-20 वर्ल्डकप 17 अक्टूबर से शुरू होगा.