'सुपर डांसर चैप्टर 4' (Super Dancer Chapter 4) में इस सप्ताह सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) नजर आएंगे. वहीं शो में एक गाने पर परफॉर्मेंस देखकर सुनील शेट्टी काफी इमोशनल हो गए और रोने लग गए. इस देखकर शो में मौजूद शिल्पा शेट्टी सहित दूसरे लोग भी इमोशनल हो गए.
कंटेंस्टेंट पृथ्वीराज (Prithviraj) और शुभ्रोनिल ने उनकी सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के गाने 'संदेश आते हैं' पर पर परफॉर्म किया. इस गाने पर उनकी खूबसूरत परफॉर्मेंस ने सभी को भावुक कर दिया. इस परफॉर्मेंस से जज अपने आंसू नहीं रोक पार रहे थे और पूरा सेट चुप था. सुनील शेट्टी मंच पर गए और पृथ्वीराज को गले लगाया.