भारत की पॉपुलर सिंगर्स में से एक सुनिधि चौहान और शाल्मली खोलगड़े का लेटेस्ट सॉन्ग 'हियर इज ब्यूटीफुल' काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए दोनों को न्यूयॉर्क(New York) के मैनहट्टन स्थित मैन इलिट टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड (Times Sqare billboard) की स्क्रीन पर दिखाया गया.
सुनिधि चौहान और शाल्मली खोलगड़े की ये जोड़ी एक ग्लोब म्यूजिक प्रोग्राम 'स्पोटिफाई इक्वल' का हिस्सा बनने वाली एकमात्र भारतीय गायिका हैं.
इस बारे में बताते हुए शाल्मली ने कहा कि यह जश्न मनाने का समय नहीं है जब हमारे आसपास इतनी क्षति हो रही हो.