'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने सोशल मीडिया पर एक इमोशन नोट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे लॉकडाउन ने भावनात्मक रूप से उन पर भारी असर डाला.
सुमोना ने इंस्टाग्राम पर अपने लंबे पोस्ट में बेरोजगार होने के बारे में खुलकर बात की, 'मैं बेरोजगार हूं, लेकिन मैं मेरे घर का पेट पालने में सक्षम हूं. मैं कभी-कभी खुद के प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की वजह से दोषी मानती हूं. इस दौरान मैं काफी परेशान, उदास और इमोशनल महसूस करती हूं.'
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वे साल 2011 से एंडोमेट्रिओसिस बीमारी से जूझ रही हैं. वो अब इसके चौथे स्टेज पर हैं. सुमोना ने बताया कि खासतौर पर लॉकडाउन का वक्त उनके लिए काफी परेशानी भरा था.