रोमांस किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना की लेटेस्ट स्टोरीज़ वायरल हैं. इसमें सुहाना ने अपनी चचेरी बहन आलिया छिबा को बर्थडे विश किया है. आलिया, गौरी के भाई की बेटी हैं. आलिया के लिए सुहाना ने दो बूमरैंग और एक फोटो पोस्ट की है. एक बूमरैंग में सुहाना ने लिखा- हैप्पी बर्थडे टू माय सिस्टर आलिया. इंस्टाग्राम पर सुहाना अक्सर आलिया के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. जाहिर सी बात है कि दोनों बहनें काफी करीब हैं.