'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से मशहूर हुए संकेत भोसले (Dr. Sanket Bhosale) और सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने 26 अप्रैल को जालंधर में सात फेरे लिए. दोनों की शादी में परिवार और करीबी लोग शामिल हुए. दोनों की शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें संकेत वाइट आउटफिट में जबकि सुगंधा पिंक लहंगा पहने नजर आ रही हैं. फैंस नए जोड़ों को खूब बधाइयां दे रहे हैं.