कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sankey Bhosale) शादी के बंधन में बंध चुके हैं. शादी से लेकर अब तक दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. हाल ही में सुगंधा की पहली रसोई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं. इन तस्वीरों में यह नया शादीशुदा जोड़ा महाराष्ट्रियन अवतार में नजर आ रहा है. सुगंधा ने अपनी पहली रसोई में ससुराल वालों के लिए पंजाबी मिठाई पंजीरी बनाई. सुगंधा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-इतने प्यार के लिए शुक्रिया.