मंगलवार को चीन (CHINA) की सबसे ऊंची बिल्डिंग (BUILDING) में से एक शेनजेन इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रुप प्लाजा बुरी तरह हिलने लगी जिसकी वजह से अफरातफरी मच गई. जानकारी मिली कि करीब 300 मीटर ऊंची ये बिल्डिंग दोपहर एक बजे के आसपास हिलने लगी और आनन-फानन में बिल्डिंग के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के बाद इसे सील कर दिया गया.
इस बिल्डिंग में इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के साथ ही बहुत सारे ऑफिस भी हैं. एक Weibo यूजर ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया है जिसमें बिल्डिंग को हिलते और लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है. फिलहाल इमरजेंसी मैनेजमेंट अधिकारी बिल्डिंग के हिलने के पीछे के कारण का पता लगाने में जुटे हैं. हालांकि खुद शेनजेन के अलावा आसपास के शहरों में भूकंप की कोई खबर नहीं है.