गुरुवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने हॉक आई विमान से स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन का सफल परीक्षण किया. ये परीक्षण ओडिशा के तट से किया गया. ये स्मार्ट वेपन 100 किलोमीटर दूर जमीन पर स्थित दुश्मन के बंकर और एयरफील्ड को तहस-नहस करने की क्षमता रखता है. HAL के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि जब परीक्षण पायलट विंग कमांडर पी अवस्थी और विंग कमांडर एम पटेल ने इस वेपन को दागा तो इसने सटीक निशाना साधा और उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिले.