लद्दाख में LAC पर चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच भारत लगातार अपनी रक्षा तकनीक को और मज़बूती देने में लगा हुआ है. सोमवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो का सफल परीक्षण किया गया. इस मिसाइल को ओडिशा तट से सोमवार सुबह 11:45 बजे सफलतापूर्वक छोड़ा गया. स्मार्ट मिसाइल दरअसल टॉरपीडो सिस्टम का हल्का रूप है, जिसे वॉर शिप पर तैनात किया जाएगा. DRDO के इस सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी है.