सुभाष चोपड़ा को दिल्ली कांग्रेस की कमान, कीर्ति होंगे प्रचार प्रमुख

Updated : Oct 23, 2019 20:04
|
Editorji News Desk

दिल्ली कांग्रेस की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा के हाथों सौंपी गई है. वो पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. वहीं कीर्ति आजाद को दिल्ली में प्रचार कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. अध्यक्ष पद की दौड़ में कीर्ति आजाद भी थे और कई बार ऐसी ख़बरें भी आईं कि उनका नाम तय कर लिया गया है. लेकिन पार्टी के भीतर किसी बाहरी को कमान देने का विरोध भी था. लिहाजा चुनाव से पहले कोई रिस्क ना लेते हुए और तालमेल को बेहतर रखते हुए पार्टी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सुभाष चोपड़ा और कीर्ति आजाद को प्रचार कमेटी का प्रमुख नियुक्त कर दिया.

दिल्ली कांग्रेससोनिया गांधी

Recommended For You