गौहर खान हैं काफी स्टाइलिश, जानिए उनके फैशन टिप्स

Updated : Jan 20, 2021 15:01
|
Editorji News Desk

गौहर खान ग्लैमर वर्ल्ड की उन दीवाज़ में से हैं जो इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही तरह के आउटफिट्स को पूरे कॉन्फिडेंस, ग्रेस और स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं.

लेयरिंग फैशन वर्ल्ड का सबसे बेहतरीन स्टाइल टिप है जो आपको चुटकियों में स्टाइलिश दिखा सकता है. अपने इस लुक में गौहर ने बेसिक डिस्ट्रेस्ड डेनिम को एक लॉन्गलाइन व्हाइट शर्ट के साथ पेयर किया है और उसे एक स्लीवलेस जैकेट के साथ लेयर किया है. इस लुक को और शीक बनाने के लिए गौहर ने फुटवेयर और बैग के कलर को जैकेट के रंग से मैचिंग रखा है.

कलर्ड पैंट्स और प्रिंट्स ऑन प्रिंट्स दोनों ही बहुत रिस्की और बोल्ड ट्रेंड है और गौहर ने बड़े ही ग्रेसफुली इसे कैरी किया है. गौहर ने यलो पोल्का डॉट पैंट्स को व्हाइट पोल्का डॉट शर्ट के साथ पेयर किया है. व्हाइट शर्ट पर व्हाइट डॉट्स बहुत प्रॉमिनेंट नहीं हैं इसलिए ये लुक बहुत लाउड या टैकी नहीं लग रहा है.

बेसिक ब्लू डेनिम्स और व्हाइट का कॉम्बिनेशन बहुत ही क्लासिक, कूल और स्टाइलिश है. गौहर भी ये बात अच्छे से समझती हैं. गौहर ने एक हाई-वेस्ट मॉम जीन्स को फिटेड व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ पेयर किया है. लुक को कैज़ुअल रखते हुए गौहर ने प्रिंटेड स्लिप-ऑन्स के साथ इस लुक को पूरा किया है.

LBD यानि कि लिटिल ब्लैक ड्रेस एक वॉर्डरोब एसेंशियल है और साथ ही एक क्लासिक आउटफिट भी जो शायद ही कभी आउट ऑफ फैशन हो. गौहर ने अपनी ब्लैक स्केटर ड्रेस को ब्लैक ट्रेनर्स और एक बेज़ ओवरसाइज़्ड जैकेट के साथ पेयर किया है

Gauhar Khanstyle

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी