इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने मौजूदा एशेज सीरीज़ में डेविड वॉर्नर को 5 बार आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले एक सीरीज़ में किसी बल्लेबाज़ को ब्रॉड ने इतनी बार अपना शिकार नहीं बनाया. एशेज़ 2019 में अब तक ब्रॉड की 87 गेंदों का सामना वॉर्नर कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 74 गेंदें डॉट खेलीं, 32 रन बनाए और 5 बार अपना विकेट फेंका है.