अब सिर्फ मुरली की 'तान' और वॉर्न की 'गुगली' ही स्टुअर्ट ब्रॉड से आगे!

Updated : Jul 29, 2020 11:47
|
Editorji News Desk

इंग्लैंड ने स्टुअर्ट ब्रॉड को सीरीज़ का पहला टेस्ट नहीं खिलाया. और कमाल देखिए कि जब दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई तो सीरीज़ खत्म होते ही हीरो बन गए. ब्रॉड ने न सिर्फ दूसरे टेस्ट में 10 प्लस विकेट लिए बल्कि तीसरे टेस्ट में भी उसी कमाल को दोहराया. और इस तरह वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2 अलग अलग टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने. उनसे ज्यादा 3 अलग टेस्ट में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ये कमाल सिर्फ श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने किया है. 79 विकेटों के साथ ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट की चौथी इनिंग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज़ भी बन गए. इस मामले में उन्होंने अपने साथी एंडरसन के 78 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा हालांकि 138 विकेटों के शेन वॉर्न के वर्ल्ड रिकॉर्ड से अभी काफी पीछे हैं. स्टुअर ब्रॉड 3000 टेस्ट रन और 500 विकेट लेने वाले भी शेन वॉर्न के बाद दुनिया के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं.

STUART BROADENGvsWIटेस्ट क्रिकेटTest cricket

Recommended For You