स्टुअर्ट ब्रॉड को पड़ी मनोचिकित्सक की जरूरत, ये है वजह

Updated : Jun 29, 2020 10:38
|
Editorji News Desk

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ 8 जुलाई से हो रहा है. कोरोना के खतरे को देखते हुए ये सीरीज़ खाली स्टेडियम यानी कि बगैर फैंस की मौजूदगी वाले मैदान में खेला जाएगा. इसी को लेकर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने मनोचिकित्सक की सलाह ली है. दरअसल, ब्रॉड के मुताबिक दर्शकों की एक छोटी सी तादाद भी खिलाड़ियों में जोश और भरोसा जगाने का काम करती है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ी का मेंटल टेस्ट होता है, जो कि दर्शकों की गैर मौजूदगी में और टफ हो जाएगा. ऐसे में उन्होंने अपने खेल मोनचिकित्सक से कहा है कि वो उनके लिए ऐसा माइंडसेट तैयार करें, जिससे वो अपना इमोशन कंट्रोल कर सकें और बेहतर प्रदर्शन कर सकें

टेस्ट क्रिकेटSTUART BROADस्टुअर्ट ब्रॉडTest Cricket

Recommended For You