इंग्लैंड का दिग्गज क्रिकेटर 8 साल में पहली बार होगा टीम से बाहर!

Updated : Jul 06, 2020 13:33
|
Editorji News Desk

इंग्लैंड के सीनियर मोस्ट तेज गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड को पहले टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जा सकता है. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 साल में ऐसा पहली बार हो सकता है जब ब्रॉड घरेलू टेस्ट सीरीज़ में पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं. इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट उनकी जगह जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को जेम्स एंडरसन के जोड़ीदार के तौर पर उतार सकता है. बता दें कि जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को पहले इंजरी की शिकायत थी, लेकिन अब दोनों गेंदबाज़ मैच फीट हैं. वॉर्म अप मैच में इन दोनों गेंदबाज़ों का दमखम दिखा था वहीं ब्रॉड दो पारियों में एक भी विकेट नहीं ले सके थे.

स्टुअर्ट ब्रॉडSTUART BROADENGvsWIइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़

Recommended For You