क्रिकेट मैच में हुई गलती के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड को पिता ने दिया 'दंड'

Updated : Aug 12, 2020 09:22
|
Editorji News Desk

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड मैच में की गलती के लिए पिता से सजा पाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन यासिर शाह का विकेट लेने के बाद ब्रॉड ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके लिए उन्हें लेवल वन का दोषी पाया गया है. ब्रॉड की इस गलती पर मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड, जो कि उनके पिता भी है, ने मैच फी का 15 फीसद जुर्माना लगाया है. ये स्टुअर्ट ब्रॉड का पिछले 24 महीनों में तीसरा डिमेरिट प्वाइंट है. 

ENGvsPAKSTUART BROADस्टुअर्ट ब्रॉडइंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

Recommended For You