मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी को निर्देश दिए हैं कि नशा बेचने वाले माफिया को नेस्तनाबूत कर दो। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए अभियान चलाया जाए। इंदौर में नशा बेचने के आरोप में पकड़ी गई ‘आंटी’ के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी गंभीरता से जांच होना चाहिए। इंदौर में माफिया का गठजोड़ नशे का कारोबार को खत्म करने लिए स्पेशल टीम गठित की जाए।