गुणों से भरपूर तुलसी की पत्तियां भगाएंगी आपका तनाव

Updated : Jan 14, 2021 13:45
|
Editorji News Desk

शरीर को डीटॉक्स करने से लेकर डाइजेशन को ठीक करने तक तुलसी के अनेकों फायदे हैं. विज्ञान के मुताबिक तुलसी का पौधा आम पौधे के विपरीत रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है. अपने ऐसे अनेक गुणों के कारण हिंदू धर्म में भी इसे एक विशेष स्थान दिया गया है. तुलसी पत्ता एक औषधि के रूप में तो इस्तेमाल होता ही है, इसे रसोई में भी प्रयोग में लाया जाता है और कई ऐसी खाने की चीजें हैं जिनमें तुलसी का इस्तेमाल होता है.

तुलसी के पौधे का हर भाग सेहत के लिए फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं इसमें मौजूद खूबियों के बारे में, जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद फायदे का सौदा है.


आयु्र्वेद के जानकारों के मुताबिक, हर रोज एक कप तुलसी की चाय एक दिन के योगाभ्यास के बराबर फायदा पहुंचती है.
तुलसी के पत्ते शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर को उत्तजित करते हैं जिससे हॉर्मोन रेग्युलेट होते हैं. इतना ही नहीं तुलसी में मौजूद एडाप्टोजेन एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर है जिससे डिप्रेशन और किसी भी तरह के तनाव से लड़ने में मदद मिलती है.


हिन्दुओं के लिए पूजनीय तुलसी शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है.
इन सबके अलावा, चाहे वो जोड़ों का दर्द हो, सांस की बदबू हो या फिर सर्दी-जुकाम, ये पावरफुल पौधा अपने आप में एक घरेलू वैध है.

 

tulsihealth

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी