ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के मैनेजर हार्ले मेडकॉफ ने भारत के फिजिकली चैलेंज्ड खिलाड़ियों के लिए डेढ़ लाख रुपये का दान किया है. उन्होंने कोरोना से हुई आर्थिक तंगी को देखते हुए फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोशिएसन ऑफ इंडिया के 30 खिलाड़ियों के लिए अपनी रकम दान की ताकि सभी को 5000 रुपये की मदद मिल सके. वॉ के मैनेजर ने ये रकम सभी खिलाड़ियों के अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर कराया है.