स्टीव स्मिथ का बल्ला बोला, विराट कोहली का 'सिंहासन' डोला !

Updated : Aug 06, 2019 23:31
|
Editorji News Desk

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाकर... ऑस्ट्रेलिया की जीत के नायक बने स्टीव स्मिथ को उनकी टेस्ट रैंकिंग में भी जबरदस्त फायदा हुआ है. वो अब एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट के बादशाह बनने के करीब पहुंच गए हैं, जहां फिलहाल विराट कोहली 922 रेटिंग प्वाइंट के साथ बैठे हैं. ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ ने पूरे 900 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे पोजिशन पर कब्जा जमा लिया है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर कीवी कप्तान केन विलियम्सन हैं, जिनके 913 अंक हैं. एशेज सीरीज़ के शुरू होने से पहले स्मिथ के खाते में 857 अंक थे और वो चौथे नंबर पर थे. लेकिन, उनके फॉर्म को देखते हुए लगता है कि एशेज़ सीरीज़ के खत्म होने तक वो टेस्ट में विराट कोहली की बादशाहत को अच्छे से चैलेंज कर सकते हैं.

Virat Kohliविराट कोहलीस्टीव स्मिथएशेज़ सीरीज़ICC Test Rankingssteve smith

Recommended For You