है न दिलचस्प ... वैसे आपको बता दें कि ये वीडियो ब्रिसबेन में चल रहे ATP कप का है... जहां वर्ल्ड नंबर 6 ग्रीस के टेनिस स्टार स्टीफानो सित्सिपास ने मैच हारने के बाद अपने पिता पर ही रैकेट तान दिया... अपने बेटे की इस बचकाना हरकत को देखकर पिता पोस्तोलॉस सित्सिपास थोड़े सहम गए... और अपनी जगह से उठकर दूसरी जगह चले गए... बता दें कि 21 साल के टेनिस स्टार स्टीफानो के पिता ग्रीस टीम के कोच भी हैं.