भारत में कोरोना से हो रही मौतों (Corona Deaths) के आंकड़े क्या वाकई छुपाए जा रहे हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक एंड इवेल्यूऐशन (IHME) ने एक स्टडी की है, जिसमें दावा किया गया है कि कई देशों ने कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा काफी कम करके दिखाया है. इस स्टडी में कहा गया है कि भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा साढ़े 6 लाख है, जबकि सरकारी आंकड़ों में सिर्फ 2 लाख से ज्यादा मौतें दिखाई गई हैं.
इस रिपोर्ट में अमेरिकी सरकार पर भी आंकड़ों में हेर फेर का आरोप लगाया गया है. कहा गया है कि अमेरिका में 9 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से मरे हैं, जबकि सरकारी आंकड़ा करीब 6 लाख है. इसके अलावा रूस, मिस्त्र में भी आंकड़े छुपाने की बात कही गई है.