8 और 9 अक्टूबर की शाम Draconid Meteor Shower यानी उल्कापिंडों की बारिश की वजह से हर घंटे टूटते तारे नजर आएंगे. आमतौर पर उल्कापिंड कॉमेट से बनते हैं. जब कॉमेट सूरज का चक्कर काटते हैं तो उनसे धूल और बर्फ निकलती है. जब ये धरती के करीब से गुजरते हैं तो रोशनी के साथ टूटते तारे जैसे नजर आते हैं. टूटते तारे अक्सर तड़के सुबह दिखते हैं लेकिन Draconid शाम को सबसे अच्छी तरह से नजर आते हैं. अक्टूबर और नवंबर में आसमान में ऐसा नजारा कई बार दिखने की उम्मीद है.