मुरलीधरन ने बताई धोनी की कप्तानी की सबसे अच्छी बात

Updated : Aug 10, 2020 15:03
|
Editorji News Desk

श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन धोनी की कप्तानी के कायल हैं. उन्होंने कहा कि कैप्टन कूल की सबसे अच्छी खूबी ये है कि वो गेंदबाज़ों पर भरोसा करते हैं और उन्हें अपने मन मुताबिक फील्ड सेट करने देते हैं. जब गेंदबाज़ का प्रयोग असफल होता है तब वो उससे आकर पूछते हैं कि अब वो फील्ड जमाएं. मुरली ने कहा कि 2007 में धोनी ने जब T20 वर्ल्ड कप जीता था तब वो काफी यंग थे. लेकिन उनकी नीतियां कमाल की थी. IPL में धोनी की कप्तानी में CSK के लिए खेल चुके पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कहा कि जब अच्छी गेंद पर छक्का पड़ता है तब भी धोनी गेंदबाज़ के लिए ताली बजाते हैं.

Dhonicaptaincy

Recommended For You