Spotify ने आखिरकार एंड्रॉयड मोबाइल फोन्स पर एक बिलियन से अधिक डाउनलोड होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ऐसा कारनामा करके स्पॉटिफाई दुनिया में सर्वाधिक डाउनलोड किए जाने वाला पहला ऑडियो ऐप बन गया है. आपको बता दें कि स्पॉटिफाई के फ्री और पेड दोनों तरह के वर्जन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं. यूजर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी एक वर्जन को चुन सकता है और ऑनलाइन म्यूजिक का आनंद ले सकता है.
Spotify को साल 2019 की फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था. लॉन्चिंग के बाद महज एक सप्ताह में कंपनी को करीब 10 लाख सब्सक्राइबर्स मिले थे. भारत में स्पॉटिफाई का मुकाबला गाना, विंक और जियोसावन जैसे ऐप्स से है.