पहली बार... पद्म अवॉर्ड की लिस्ट में सिर्फ महिला ऐथलीट

Updated : Sep 12, 2019 10:26
|
Editorji News Desk

खेल मंत्रालय ने अलग-अलग खेलों से जुड़े 9 महिला एथलीटों के नाम की पद्म अवार्ड के लिए सिफारिश की है. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम मैकीकॉम और पीवी सिंधु का है. खास बात ये है कि 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरीकॉम का देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए भेजा गया है. भारतीय खेलों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला एथलीट के नाम की इस अवार्ड के लिए सिफारिश की गई है. हाल ही में बैडमिंटन की वर्ल्ड चैंपियन बनी पीवी सिंधु का नाम तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए प्रस्तावित है. ये दूसरी बार है जब सिंधु को ये अवार्ड देने की सिफारिश हुई है. इससे पहले 2017 में सिंधु फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना सकी थीं. मैकी कॉम और सिंधु के अलावा बाकी 7 महिला खिलाड़ियों का नाम पद्म श्री के लिए प्रस्तावित है. अवार्ड के लिए चुने गए नामों की घोषणा 25 जनवरी 2020 को रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर किया जाएगा.

मैरीकॉमSports Ministryखेल मंत्रालयपीवी सिंधु

Recommended For You