फर्जी टीआपी मामले में फंसे अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. अब मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि रेटिंग में गड़बड़ी करने के लिए अर्नब ने BARC के पूर्व CEO पार्थो दासगुप्ता को लाखों रुपये दिए थे. इसके बदले में रिपब्लिक भारत और रिपब्लिक टीवी के टीआरपी को बढ़ाया गया था. पुलिस ने अपने रिमांड नोट में इसका जिक्र किया है. पुलिस के मुताबिक पिछले हफ्ते गिरफ्तार दासगुप्ता ही इस मामले में मास्टरमाइंड हैं. पुलिस ने आरोप लगाया है कि दासगुप्ता और BARC के दूसरे अधिकारी - पूर्व सीओओ रोमिल रामगढ़िया कुछ चैनलों को गोपनीय जानकारी प्रदान करते थे. जिससे रिपब्लिक टीवी के अंग्रेजी और हिंदी चैनलों की टीआरपी को बढ़ाया गया.